लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में तकनीकी गड़बड़ी से SMS सेवा पर पड़ा असर, लोग नए साल पर नहीं कर पाए एक-दूसरे को मैसेज

By भाषा | Updated: January 1, 2020 20:41 IST

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के पुराने क्षेत्र के एक निवासी उमर भट ने कहा, ‘‘हम केवल बीएसएनएल नंबरों पर ही एसएमएस भेज या प्राप्त कर सकते हैं। मेरे पास एयरटेल या दूसरे जो नंबर हैं उसपर ये काम नहीं कर रहे।’’

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी अड़चन की वजह से सभी नेटवर्क पर काम नहीं करने से लोग मैसेज नहीं भेज पाए। घाटी में कई लोगों की शिकायत रही कि बीएसएनएल सहित कुछ ही नेटवर्क प्रदाताओं पर एसएमएस सेवा काम कर रही है।

नववर्ष के पहले दिन कश्मीर में एसएमएस सेवा बहाल करने की घोषणा घाटी के निवासियों के लिए खुशखबरी थी, लेकिन तकनीकी अड़चन की वजह से सभी नेटवर्क पर इसके काम नहीं करने से लोग मैसेज नहीं भेज पाए। घाटी में कई लोगों की शिकायत रही कि बीएसएनएल सहित कुछ ही नेटवर्क प्रदाताओं पर एसएमएस सेवा काम कर रही है।श्रीनगर के पुराने क्षेत्र के एक निवासी उमर भट ने कहा, ‘‘हम केवल बीएसएनएल नंबरों पर ही एसएमएस भेज या प्राप्त कर सकते हैं। मेरे पास एयरटेल या दूसरे जो नंबर हैं उसपर ये काम नहीं कर रहे।’’ भट ने कहा कि वह घाटी के बाहर के अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को एसएमएस भेजना चाहते थे लेकिन बीएसएनएल वाले नंबर से ही ऐसा हो पाया।उन्होंने कहा, ‘‘कल सरकार ने आधी रात से सेवाओं की बहाली की घोषणा की थी। हम सेवाओं के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कुछ ही नेटवर्क पर काम करने से निराशा हुई।’’ शहर में डलगेट इलाके के निवासी मोहम्मद इश्तियाक ने सरकार की घोषणा को क्रूर मजाक बताया।उन्होंने कहा, ‘‘यह लोगों के साथ क्रूर मजाक है। जोर-शोर से घोषणा की गयी लेकिन पूरी तरह सेवा बहाल नहीं हो पायी है।’’ कुछ लोगों ने बताया कि कई बार प्रयास के बाद वे किसी खास नंबर पर संदेश भेज पाए या उन्हें संदेश मिला । जुल्फिकार अहमद मीर ने कहा, ‘‘कई बार प्रयासों के बाद मैसेज जा रहा वो भी कुछ ही नंबरों पर। मेरे पास जियो का नंबर है और मेरे नंबर से भाई के नंबर पर तो मैसेज गया लेकिन पिता के नंबर पर नहीं गया।’’

मीर ने कहा, ‘‘नववर्ष पर यह खुशखबरी थी। लेकिन दिक्कतों से लोगों को नाखुशी हुई। उम्मीद करते हैं कि जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा और सेवा पूरी तरह बहाल हो जाएगी। ’’ एक निजी सेवा प्रदाता के साथ काम करने वाले अधिकारी ने कहा कि कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई जिससे सेवा की पूर्ण बहाली पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस पर काम कर रहे हैं और आशा है कि सभी नेटवर्क पर जल्द ही यह बहाल हो जाएगी।’’ 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया