लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी की बेटी को स्कूल में चिढ़ाया, मंत्री ने इन्स्टाग्राम पोस्ट लिख कर दिया जवाब

By भाषा | Updated: June 21, 2019 22:32 IST

स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘‘मैंने कल अपनी पुत्री की एक सेल्‍फी डिलीट कर दी क्‍योंकि ए झा नाम का एक मूर्ख कक्षा में उसके ‘लुक’ को लेकर उसका मजाक उड़ा रहा था और कक्षा के अपने दोस्तों से भी कह रहा था कि वे भी उसकी मां के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में उसके ‘लुक’ को लेकर उसे अपमानित करें।’’

Open in App
ठळक मुद्देईरानी ने अपनी पुत्री की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वह मुकाबला करेगी।तुम जितना भी परेशान करो, वह मुकाबला करेगी। वह जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है।’’ 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाये जाने और उसे अपमानित किये जाने के बाद शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद कड़ा पोस्ट लिखा। ईरानी ने लिखा, ‘‘मैंने कल अपनी पुत्री की एक सेल्‍फी डिलीट कर दी क्‍योंकि ए झा नाम का एक मूर्ख कक्षा में उसके ‘लुक’ को लेकर उसका मजाक उड़ा रहा था और कक्षा के अपने दोस्तों से भी कह रहा था कि वे भी उसकी मां के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में उसके ‘लुक’ को लेकर उसे अपमानित करें।’’

महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री ने लिखा कि उनकी पुत्री ने उनसे पोस्ट डिलीट करने के लिए कहा, जो उन्होंने किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने उसकी बात मान ली क्योंकि मैं उसके आंसू नहीं देख सकती।’’ हालांकि, ईरानी ने कहा कि उन्होंने महसूस किया कि पोस्ट डिलीट करने के उनके कदम से गलत व्यक्ति को ‘‘ताकत’’ मिली।

ईरानी ने अपनी पुत्री की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वह मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पुत्री एक अच्छी खिलाड़ी है, वह लिम्‍का बुक्स की एक रिकार्डधारी, कराटे में ब्‍लैक बेल्‍ट है और उसे विश्‍व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्‍य पदक मिल चुके हैं। वह बहुत ही प्‍यारी बेटी है और हां बहुत सुंदर भी है।’’

उन्होंने अंत में एक दिल के आकार का इमोजी लगाते हुए लिखा, ‘‘तुम जितना भी परेशान करो, वह मुकाबला करेगी। वह जोइश ईरानी है और मुझे उसकी मां होने पर गर्व है।’’ 

टॅग्स :स्मृति ईरानीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों