लाइव न्यूज़ :

अमेठी में अपना 'घर' बनाएंगी स्‍मृति ईरानी, कल कराएंगी जमीन का बैनामा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:21 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 21 फरवरी केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद स्‍मृति ईरानी अमेठी में अपना घर बनाएंगी जिसके लिए जमीन का बैनामा (रजिस्‍ट्री) कराने वह सोमवार को एक दिन के अमेठी दौरे पर आ रही हैं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से हराने के बाद स्‍मृति ईरानी ने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि वह अमेठी को 'रिमोट' से नहीं चलाएंगी बल्कि यहां अपना घर बनाकर रहेंगी।

इसी निमित्‍त स्मृति ईरानी सोमवार (22 फरवरी) को दोपहर 12 बजे अमेठी आएंगी और वह कलेक्‍ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में जमीन का बैनामा कराएंगी।

स्‍मृति ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्‍ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री विमान से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे आने के बाद सड़क मार्ग से दोपहर को गौरीगंज उप निबंधक कार्यालय में पहुचंकर उस जमीन की रजिस्ट्री कराएंगी, जहां उनका घर बनना है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद वह राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरपुर जायस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

गुप्ता ने बताया कि स्मृति ईरानी रायबरेली जिले के सलोन क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह