लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया तंज-जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल और 40 इंच का आलू उगाते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2020 21:03 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा कि किसान आंदोलन पर विपक्ष राजनीति कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देक्या 40 इंच का आलू पैदा करने वाले किसान हैं या सोनिया गांधी किसान हैं क्या?एमएसपी पर उठ रहे सवालों का जवाब केंद्रीय मंत्री ने आंकड़ों से दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में किसानों को एमएसपी पर 8 लाख करोड़ रुपए दिए।

मेरठः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के मेरठ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल। जो 40 इंच का आलू उगाते हैं। क्या वह किसान हैं, क्या उन्हें किसानी की समझ है।’’

मेरठ में किसान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 20 साल की चर्चाओं के बाद बिल के पास होने से 6 महीने पहले किसानों और संगठनों से चर्चा के बाद देश की संसद में बिल को प्रस्तुत किया गया। सदन में भरोसा दिलाया गया कि MSP बंद नहीं होगा। विपक्ष के बहकावे में न आए।

स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर वह सिर्फ किसानों के बीच भ्रम फैला रही है और उसका खेती और किसानों की भलाई से कोई वास्ता नहीं है। कृषि कानूनों पर जागरुकता अभियान के तहत मेरठ में आयोजित किसान सभा में ईरानी ने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या राहुल गांधी किसान हैं? क्या सोनिया गांधी किसान हैं?’’

अमेठी से दशकों तक गांधी परिवार के सदस्य के सांसद रहने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी में 50 साल तक एक परिवार राज करता रहा, और आप जानते हैं कि वहां किसानों की क्या दुर्दशा रही। लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।’’

ईरानी ने कहा कि केन्द्र के इन कानूनों की मदद से किसानों को आजादी मिली है कि वह जहां चाहे अपनी फसल बेच सकता है, इससे सिर्फ उसे लाभ ही होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार, जिसने कांग्रेस को डुबोया है वहीं अब किसानों के कंधे से हल उतारकर, उसपर राजनीतिक बंदूक रख कर चला रहा है।

दिल्‍ली के दंगों में जो लोग शामिल रहे वहीं लोग अब किसानों के हित में पोस्‍टर लिए घूम रहे हैं।’’ किसान सभा को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अतुल गर्ग आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारस्मृति ईरानीराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो