स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया तंज-जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल और 40 इंच का आलू उगाते हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2020 21:03 IST2020-12-18T20:51:16+5:302020-12-18T21:03:39+5:30

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा कि किसान आंदोलन पर विपक्ष राजनीति कर रहा है।

smriti irani who do not know the color of chillis bjp kisan sammelan meerut congress rahul and sonia gandhi | स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर किया तंज-जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल और 40 इंच का आलू उगाते हैं...

ईरानी ने सवाल पूछा कि सत्ता में रहने पर उन्होंने एमएसपी के लिए क्या किया? (file photo)

Highlightsक्या 40 इंच का आलू पैदा करने वाले किसान हैं या सोनिया गांधी किसान हैं क्या?एमएसपी पर उठ रहे सवालों का जवाब केंद्रीय मंत्री ने आंकड़ों से दिया।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में किसानों को एमएसपी पर 8 लाख करोड़ रुपए दिए।

मेरठः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। उत्तर प्रदेश के मेरठ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल। जो 40 इंच का आलू उगाते हैं। क्या वह किसान हैं, क्या उन्हें किसानी की समझ है।’’

मेरठ में किसान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि 20 साल की चर्चाओं के बाद बिल के पास होने से 6 महीने पहले किसानों और संगठनों से चर्चा के बाद देश की संसद में बिल को प्रस्तुत किया गया। सदन में भरोसा दिलाया गया कि MSP बंद नहीं होगा। विपक्ष के बहकावे में न आए।

स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर वह सिर्फ किसानों के बीच भ्रम फैला रही है और उसका खेती और किसानों की भलाई से कोई वास्ता नहीं है। कृषि कानूनों पर जागरुकता अभियान के तहत मेरठ में आयोजित किसान सभा में ईरानी ने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या राहुल गांधी किसान हैं? क्या सोनिया गांधी किसान हैं?’’

अमेठी से दशकों तक गांधी परिवार के सदस्य के सांसद रहने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी में 50 साल तक एक परिवार राज करता रहा, और आप जानते हैं कि वहां किसानों की क्या दुर्दशा रही। लेकिन आज वहां का किसान खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।’’

ईरानी ने कहा कि केन्द्र के इन कानूनों की मदद से किसानों को आजादी मिली है कि वह जहां चाहे अपनी फसल बेच सकता है, इससे सिर्फ उसे लाभ ही होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार, जिसने कांग्रेस को डुबोया है वहीं अब किसानों के कंधे से हल उतारकर, उसपर राजनीतिक बंदूक रख कर चला रहा है।

दिल्‍ली के दंगों में जो लोग शामिल रहे वहीं लोग अब किसानों के हित में पोस्‍टर लिए घूम रहे हैं।’’ किसान सभा को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अतुल गर्ग आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

Web Title: smriti irani who do not know the color of chillis bjp kisan sammelan meerut congress rahul and sonia gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे