लाइव न्यूज़ :

राहुल, प्रियंका की पदयात्रा पर स्मृति ईरानी का तंज

By भाषा | Updated: December 18, 2021 23:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेताओं - राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा- की पदयात्रा के लिए उनपर कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस नेताओं को लखनऊ और छत्तीसगढ़ से लोगों को जुटाना पड़ा, जो अमेठी से उनके संबंध के बारे में काफी कुछ बयां करता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और उनकी बहन प्रियंका ने अमेठी में जगदीशपुर से हरिमऊ गांव तक पैदल मार्च निकाला, जहां पहुंचकर राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। वे नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आयोजित जन जागरण अभियान ''भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा'' में हिस्सा ले रहे थे।

राहुल गांधी 15 साल तक अमेठी से सांसद रह चुके हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,120 मतों से हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर हैं। अमेठी नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ हुआ करता था।

अमेठी की सांसद ईरानी से जब पदयात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''आज भाई-बहन अमेठी में थे। उन्हें लखनऊ, संत कबीर नगर और छत्तीगढ़ से भीड़ लानी पड़ी...किसी को आज बहुत मेहनत करनी पड़ी है।''

उन्होंने कहा, ''तथ्य यह है कि आप (नेहरू-गांधी परिवार) 50 वर्षों से एक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि थे, लेकिन अब हालत यह हो गई है कि आपको लखनऊ से 50 लोगों को अमेठी लाना पड़ा। यह मेरे निर्वाचन क्षेत्र से उनके संबंध के बारे में बहुत कुछ बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू