लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को हराने के लिए बीजेपी ने फिर स्मृति ईरानी पर खेला दांव, अजीत सिंह को चुनौती देंगे संजीव बालियान

By भाषा | Updated: March 22, 2019 08:51 IST

ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से हार गई थी लेकिन इनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था।

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्चः भाजपा ने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को चुनाव मैदान में उतारा है जिससे इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें अमेठी से स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है। ईरानी 2014 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी से हार गई थी लेकिन इनके बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था। वर्ष 2014 में गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे और ईरानी को 3,00,748 मत हासिल हुए थे। इस तरह ईरानी को 1,07,903 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

अमेठी से दोबारा टिकट मिलने पर स्मृति ईरानी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'अमेठी का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला, अमेठी के कार्यकर्ताओं का प्यार मिला। अब कमल का फूल खिलाना है, नया इतिहास बनाना है।'

इसी तरह का दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भी देखने को मिल सकता है जहां भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार अजीत सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। सिंह रालोद के प्रमुख हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि 16 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह, प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से मैदान में उतरेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीस्मृति ईरानीअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया