लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के पीएम मोदी को झूठा बताने पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- 'आपको अमेठी के विकास से डर लगता है'

By भाषा | Updated: March 4, 2019 15:32 IST

नरेंद्र मोदी द्वारा अमेठी में आयुध कारखाने का उद्घाटन किये जाने के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है।

Open in App

राहुल गांधी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में 2010 में आयुध कारखाने का उद्घाटन करने के बयान पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अमेठी का विकास होने का डर इतना सता रहा है कि उन्होंने यह देखने की तकलीफ नहीं उठायी कि संयुक्त उद्यम का उद्घाटन कोरवा में हुआ है। 

स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी से पूछा, 'लगे हाथ आज देश को बता दें कि कैसे आपने तो उस संस्थान का भी शिलान्यास किया जिसका आप ही के एक नेता ने लगभग 2 दशक पहले शिलान्यास किया था।' 

केंद्रीय मंत्री ने एक फोटो शेयर करते हुए सवाल किया कि फ़ोटो को ध्यान से देखें इसमें आप 2007 के शिलान्यास में उपस्थित हैं लेकिन आज सुबह कह रहे हैं 2010 में किया। अब यह बताएँ यह 2007 है या 2010? 

उन्होंने ट्वीट किया, 'होती हैं ऐसी ग़लतियाँ राहुल जी - झूठ इतना बोला आपने अमेठी के बारे में कि शिलान्यास कब किया और सत्यानाश कब, यह आपको याद नहीं रहता।' 

स्मृति ईरानी ने कहा, 'आपको डर इतना है कि अमेठी में विकास हो रहा है.. कि आपने ये देखने की तकलीफ़ नहीं उठायी कि कल कोरवा में संयुक्त उद्यम का उद्घाटन हुआ है। इसके तहत भारत और रूस के बीच एके 203 राइफ़ल के निर्माण का समझौता हुआ।' 

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल किया कि अगर कोरवा में 2010 में आपने शिलान्यास किया तो 2007 में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सम्बंध में जो हुआ उसपर प्रकाश डालेंगे? उन्होंने कहा कि शिलान्यास नहीं सत्यानाश किया है आपने अमेठी में। 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेठी में आयुध कारखाने का उद्घाटन किये जाने के एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है क्योंकि वह अपने संसदीय क्षेत्र में आयुध कारखाने का उद्घाटन 2010 में ही कर चुके हैं।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'अमेठी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का विनिर्माण चल रहा है। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?'

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीस्मृति ईरानीअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया