लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर स्मृति ईरानी का हमला, 'राहुल का बयान शर्मनाक, मिलनी चाहिए सजा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 13, 2019 11:35 IST

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी के रेप इन इंडिया बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें मिलनी चाहिए सजा

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने कहा, 'राहुल को रेप इन इंडिया बयान के लिए मिलनी चाहिए सजा'स्मृति ने कहा, 'राहुल ने इस बयान से किया है देश की महिलाओं का अपमान'

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी की महिला सांसदो ने सदन में नारेबाजी करते हुए राहुल से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में शुक्रवार को राहुल के 'रेप इन इंडिया' बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा बयान देकर राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि राहुल का ये बयान शर्मनाक है। ईरानी ने कहा कि इस बयान के लिए राहुल गांधी को दंडित किया जाना चाहिए। 

राहुल का बयान शर्मनाक: स्मृति ईरानी

एएनआई के मुताबिक, 'स्मृति ने कहा, इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं के साथ रेप किया जाना चाहिए। क्या राहुल गांधी का देश की जनता के लिए यही संदेश है?'

झारखंड की रैली में दिया था राहुल ने 'रेप इन इंडिया' का बयान

राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित एक रैली के दौरान कहा था कि मोदी का 'मेक इन इंडिया' अब 'रेप इन इंडिया' बन गया है।

राहुल ने कहा कि झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक देश में भी जहां भी देखो रेप हो रहे हैं, बीजेपी के एक विधायक भी एक महिला से रेप के आरोपी हैं, लेकिन पीएम मोदी चुप हैं।

वहीं राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान को लेकर राज्यसभा में भी उनके खिलाफ कुछ सांसदों ने 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा, 'आप उस व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते, जो इस सदन का सदस्य नहीं है। किसी का भी काम सदन की शांति भंग करना नहीं है।'

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधीसंसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों