लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी की तारीफ में कहा, 'सेनाओं को मिली छूट से पाकिस्तान के उड़े होश'

By भाषा | Updated: March 1, 2019 20:10 IST

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, पुलवामा में वीर सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। पूरा देश चाहता था कि आतंकवादियों के सरपरस्तों को जवाब मिले।

Open in App

 केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शु्क्रवार को कहा कि भारतीय सेनाओं को मिली छूट से पाकिस्तान के होश उड़ गये हैं। भाजपा के अभियान ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ के अंतर्गत महिलाओं के मन की बात सुनने के लिए ईरानी आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं थी।

उन्होंने कहा कि पुलवामा में वीर सैनिकों के शहीद होने के बाद पूरे देश में आक्रोश था। पूरा देश चाहता था कि आतंकवादियों के सरपरस्तों को जवाब मिले। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सख्त कदम उठाया और भारतीय सेनाओं को छूट दी। इसके बाद पाकिस्तान के होश उड़ गये।

ईरानी ने शहर की महिलाओं की हर बात को ध्यान से सुनते हुए उनके हर सवाल का जवाब बेबाकी से दिया। भाजपा को वोट क्यों दें, इस सवाल पर ईरानी ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नये भारत के निर्माण के लिए भाजपा को वोट दें। किसानों के सम्मान के लिए, महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने, आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा को वोट करें।

रेणुका डंग नामक एक महिला ने निजी क्षेत्र में मातृत्व अवकाश के बारे में पूछा। इस पर ईरानी ने कहा कि पॉलिसी मैटर के बाद न्यायपूर्वक और नीतिपूर्वक निर्णय लेना होता है। प्रधानमंत्री ने मानवता दिखाते हुए 26 सप्ताह के अवकाश का प्रावधान घोषित किया है।

केंद्रीय हिंदी संस्थान की श्रीलंका की एक छात्रा ने पूछा विदेशी महिला पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और उनकी सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं, इस पर ईरानी ने कहा प्रधानमंत्री महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया