लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी ने लगाया विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने का आरोप, कहा- उन्होंने SC और EC का अपमान किया

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 15, 2023 11:06 IST

स्मृति ईरानी ने कहा, "उन्होंने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट और इलेक्शन कमीशन जैसी संस्थाओं का अपमान किया।"

Open in App
ठळक मुद्देविदेश में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भाजपा हमलावर रुख अपनाए हुए है।गांधी पर इस बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हमला बोलते हुए नजर आईं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के लिए नफरत अब देश के लिए नफरत है।

नई दिल्ली: विदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में गांधी पर इस बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हमला बोलते हुए नजर आईं। ईरानी ने कहा, "उन्होंने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट और इलेक्शन कमीशन जैसी संस्थाओं का अपमान किया।"

उन्होंने आगे कहा, "क्या भारत को अपमानित करना लोकतंत्र है? क्या सदन के अध्यक्ष का अपमान लोकतंत्र है? भारत राहुल गांधी से माफी की मांग करता है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' का नारा लगा तो आपने उसका समर्थन किया, वो क्या था?"

अपनी बात को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के लिए नफरत अब देश के लिए नफरत है। उन्होंने एक ऐसे देश का दौरा करके विदेशी शक्तियों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए खेद व्यक्त किया कि विदेशी ताकतें क्यों नहीं आतीं और भारत पर हमला नहीं करतीं।"

टॅग्स :स्मृति ईरानीराहुल गांधीBharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह