लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने कहा- कांग्रेस को बताना होगा कि वह कब तक सावरकर का अपमान करेगी

By भाषा | Updated: January 3, 2020 22:12 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘भगवा’ वाले बयान के बारे में पूछने पर ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राजनीति और धर्म को मिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद लोकसभा चुनाव के दौरान गवाह हूं कि श्रीमती वाड्रा ने चुनाव जीतने के लिए किस तरह सड़कों पर नमाज पढ़ी। धर्म और राजनीति को मिलाने वालों के द्वारा हिंदू धर्म को परिभाषित करना सही नहीं है।’’

Open in App

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस से सवाल किया कि वह कब तक वीर सावरकर के ‘‘बलिदानों का अपमान’’ करती रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस को महाराष्ट्र के लोगों तथा देश के सभी देशभक्तों को यह जवाब देना होगा। उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा कि वे कब तक सिर्फ इसलिए वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते रहेंगे, क्योंकि राहुल गांधी उन्हें ‘‘पूरी तरह नापसंद’’ करते हैं।

ईरानी ने दिल्ली भाजपा कार्यालय में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस को मराठी लोगों और देश के सभी देशभक्तों को जवाब देना होगा कि वीर सावरकर के बलिदानों का अपमान कब तक जारी रहेगा।’’

कांग्रेस महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शामिल शिवसेना सावरकर को लेकर कांग्रेस के रुख से संतुष्ट नहीं है। ईरानी ने यह सवाल भी किया कि कांग्रेस वीर सावरकर के ‘‘अपमान को जन्मसिद्ध अधिकार’’ क्यों मानती है।

उन्होंने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के ‘‘मेरी दिल्ली मेरा सुझाव’’ अभियान की शुरुआत करने के दौरान यह बात कही। इस अभियान के दौरान मिले सुझावों के आधार पर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र का मसौदा तैयार किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘भगवा’ वाले बयान के बारे में पूछने पर ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राजनीति और धर्म को मिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद लोकसभा चुनाव के दौरान गवाह हूं कि श्रीमती वाड्रा ने चुनाव जीतने के लिए किस तरह सड़कों पर नमाज पढ़ी। धर्म और राजनीति को मिलाने वालों के द्वारा हिंदू धर्म को परिभाषित करना सही नहीं है।’’

टॅग्स :स्मृति ईरानीकांग्रेसविनायक दामोदर सावरकरप्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह