लाइव न्यूज़ :

बंगाल में वस्त्रहीन हुईं दो महिलाओं को लेकर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2023 11:38 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में इसका प्रभाव है और विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में चार मई को दो महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाने का वीडियो प्रसारित होने के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है।मणिपुर के पहाड़ी जिलों में उस समय तनाव बढ़ गया, जब चार मई का एक वीडियो सामने आया।वीडियो में एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के पुरुषों का एक समूह निवस्त्र कर घुमाते नजर आ रहा है।

मुंबई: मणिपुर में चार मई को दो महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाने का वीडियो प्रसारित होने के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह (मणिपुर वायरल वीडियो) मुद्दा न केवल संवेदनशील है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में इसका प्रभाव है और विपक्षी नेताओं को इसकी जानकारी है।

उन्होंने आगे कहा, "हालाँकि, विपक्ष इस मुद्दे पर संसद के पटल पर चर्चा नहीं करना चाहता था। बेहद चिंताजनक बात यह है कि कल, राजस्थान राज्य के एक मंत्री ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बात की, उन्हें कांग्रेस द्वारा अनौपचारिक रूप से बर्खास्त कर दिया गया। उतना ही चौंकाने वाला एक वीडियो है जो पश्चिम बंगाल के मालदा से आ रहा है जहां दो दलित महिलाओं को पीटा जा रहा है और उनके कपड़े उतारे जा रहे हैं।" 

स्मृति ईरानी ने ये भी कहा, "कांग्रेस राजस्थान राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बारे में सच्चाई नहीं सुनना चाहती...कांग्रेस पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों के दौरान लोगों की हत्याओं पर मूकदर्शक बनी हुई है, क्योंकि वह टीएमसी के साथ सहयोग की भूखी है।" 

मणिपुर के पहाड़ी जिलों में उस समय तनाव बढ़ गया, जब चार मई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें जातीय संघर्ष का सामना कर रहे एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के पुरुषों का एक समूह निवस्त्र कर घुमाते नजर आ रहा है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीकांग्रेसटीएमसीमणिपुरपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल