लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहिया वाहनों के जुलूस में शामिल हुई स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:21 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 27 मार्च केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार वनती श्रीनिवासन के समर्थन में प्रचार करते हुए शहर की मुख्य सड़क पर शनिवार को दोपहिया वाहन चलाया।

भाजपा महिला मोर्चे ने राजा स्ट्रीट इलाके में दोपहिया जुलूस निकाला था।

श्रीनिवासन भी ईरानी के साथ थीं। वह (श्रीनिवासन) भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने हेल्मेट पहन रखा था और मास्क पहन कर कोविड-19 नियमों का पालन भी किया।

ईरानी और श्रीनिवासन ने बाद में पार्टी की एक और महिला पदाधिकारी के साथ ऑटोरिक्शा में सफर किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और दोनों नेताओं की प्रशंसा की।

ईरानी ने अपने स्वागत कि लिये गुजराती महिलाओं द्वारा आयोजित 'कोलत्तम' नृत्य में भी शिरकत की। उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय संपर्क कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच