तमिलनाडु में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहिया वाहनों के जुलूस में शामिल हुई स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:21 IST2021-03-27T19:21:28+5:302021-03-27T19:21:28+5:30

Smriti Irani joins two-wheeler procession in support of BJP candidate in Tamil Nadu | तमिलनाडु में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहिया वाहनों के जुलूस में शामिल हुई स्मृति ईरानी

तमिलनाडु में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में दोपहिया वाहनों के जुलूस में शामिल हुई स्मृति ईरानी

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 27 मार्च केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कोयंबटूर दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार वनती श्रीनिवासन के समर्थन में प्रचार करते हुए शहर की मुख्य सड़क पर शनिवार को दोपहिया वाहन चलाया।

भाजपा महिला मोर्चे ने राजा स्ट्रीट इलाके में दोपहिया जुलूस निकाला था।

श्रीनिवासन भी ईरानी के साथ थीं। वह (श्रीनिवासन) भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने हेल्मेट पहन रखा था और मास्क पहन कर कोविड-19 नियमों का पालन भी किया।

ईरानी और श्रीनिवासन ने बाद में पार्टी की एक और महिला पदाधिकारी के साथ ऑटोरिक्शा में सफर किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और दोनों नेताओं की प्रशंसा की।

ईरानी ने अपने स्वागत कि लिये गुजराती महिलाओं द्वारा आयोजित 'कोलत्तम' नृत्य में भी शिरकत की। उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय संपर्क कार्यक्रम को भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Smriti Irani joins two-wheeler procession in support of BJP candidate in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे