लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने अमेठी में ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 14:03 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 12 जून केंद्रीय वस्त्र और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में आदित्य बिरला ग्रुप द्धारा स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह तीसरी बार है जब स्मृति ईरानी अमेठी के औचक दौरे पर आयी हैं। शनिवार को वह बिना किसी घोषित कार्यक्रम के अमेठी पहुंची थीं। पिछले महीने उन्होंने जिले के लिए तीन टन ऑक्सीजन भिजवाया था और उसी के साथ यहां छह ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप द्धारा लगाये गये ऑक्सीजन संयंत्र की आज शुरूआत हो गयी। इस संयंत्र में प्रतिदिन 100 सिलेंडर भरे जा सकेंगे। इसके निर्माण में करीब 75 लाख रुपये की लागत आयी है।

ईरानी ने जिलाधिकारी अरूण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष दूबे के साथ चर्चा कर महामारी से निपटने के इंतजामों की जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह