लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर मुद्दे पर स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, कहा, 'वकील से करवा रही है राजनीति'

By भाषा | Updated: January 4, 2019 16:06 IST

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद सुनवाई 10 जनवरी तक के लिए टाल दी है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ ने कहा, ‘‘एक उपयुक्त पीठ मामले की सुनवाई की तारीख तय करने के लिए 10 जनवरी को आगे के आदेश देगी।’’ 

Open in App

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर अदालत की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है ।

स्मृति ईरानी ने आज कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर मुद्दे पर अपने वकीलों के जरिए राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह लोगों की आस्था का सवाल है । 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, जो वकील हैं, अदालत की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं । जनता और राम भक्त कांग्रेस से सवाल करें कि क्या उनके नेता तीन राज्यों के चुनाव के लिए ही जनेऊ धारण करते हैं ।

उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने 2014 का लोकसभा चुनाव यहीं से लड़ा था और वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गई थीं लेकिन उन्होंने अमेठी की जनता से बराबर संपर्क बनाये रखा ।

उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव भी स्मृति ईरानी यहीं से लड़ें। उधर यहां से लोकसभा सांसद राहुल गांधी भी आज और कल अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद सुनवाई 10 जनवरी तक के लिए टाली

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद सुनवाई 10 जनवरी तक के लिए टाल दी है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ ने कहा, ‘‘एक उपयुक्त पीठ मामले की सुनवाई की तारीख तय करने के लिए 10 जनवरी को आगे के आदेश देगी।’’ 

सुनवाई के लिए मामला सामने आते ही प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यह राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामला है और इस पर आदेश पारित किया। अलग-अलग पक्षों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं हरीश साल्वे और राजीव धवन को अपनी बात रखने का कोई मौका नहीं मिला। मामले की सुनवाई महज 60 सेकेंड चली। इस मामले पर सुनवाई के लिए तीन जजों के बेंच का गठन 6 या 7 जनवरी को किया जाएगा। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीराम मंदिरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल