लाइव न्यूज़ :

'पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि वोट किसे देना है', केजरीवाल के सुझाव पर स्मृति ईरानी का पलटवार- 'क्या महिलाओं को सक्षम नहीं समझते...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 12:53 IST

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों के बाहर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के सुझाव पर पलटवार किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए महिलाओं को सुझाव दिया था कि पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा है- ''आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ?#महिलाविरोधीकेजरीवाल'' दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

जानें अरविंद केजरीवाल ने क्या ट्वीट किया था? 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''वोट डालने जरूर जाइये , सभी महिलाओं से खास अपील है कि जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 का हाल? 

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान जारी है और शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों के बाहर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस चुनाव में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दिल्ली की 70 सीटों के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरु हुए मतदान के शुरुआती तीन घंटों में 14.75 प्रतिशत मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि मतदान शाम छह बजे खत्म होगा। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राम लाल वोट डालने के लिए मतदान के पहले घंटे में निर्माण भवन मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े रहे। मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स इलाके के राजपुर परिवहन प्राधिकरण मतदान केंद्र में वोट दिया। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीअरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया