लाइव न्यूज़ :

वीडियो: "कानून हाथ में लेने वालों को सीएम ममता ने बचाया....दी क्लीन चीट", पश्चिम बंगाल रामनवमी हिंसा पर स्मृति ईरानी का आरोप

By भाषा | Updated: April 1, 2023 08:16 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह आरोप लगाया है कि यह पहली बार नहीं है जब हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रम में ऐसा हमला हुआ है। उनके अनुसार, इससे पहले ‘लक्ष्मी पूजा’ के दौरान भी इसी तरह का हमला हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी शोभायात्रा पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर स्मृति ईरानी का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम ममता ने आरोपियों को बचाया है उन्हें क्लीन चीट दी है। इससे पहले सीएम ममता ने इस हिसां के पीछे भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन को जिम्मेजदार ठहराया था।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हावड़ा में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुक्रवार को निशाना साधा और उन पर पथराव करने वालों को बचाने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता ने कहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि हिंदुओं के एक धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह का ‘‘हमला’’ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘लक्ष्मी पूजा’ के दौरान इसी तरह का हमला हुआ था। 

सीएम ममता पर स्मृति ईरानी ने क्या आरोप लगाए

हावड़ा में रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर स्मृति ईरानी ने सीएम ममता पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने पथराव करने वालों को संरक्षण दिया है और उन्हें क्लीन चीट दी है। ईरानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा की मांग करने पर भी उन्हें सुरक्षा नहीं मिलने की बात कही है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘फिर भी ममता बनर्जी हिंदू समुदाय की रक्षा नहीं कर सकीं।’’ केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘‘न्याय देने के बजाय, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कानून अपने हाथों में लेने वालों और रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा पर हमला करने वालों का बचाव किया।’’ 

सीएम ममता ने दी सफाई

इस पूरे मामले में बोलते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि रामनवमी के दिन हावड़ा में हुई हिंसा के लिए भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से इलाके में शांति बनाये रखने की अपील की है।

 

टॅग्स :स्मृति ईरानीपश्चिम बंगालभारतममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं