लाइव न्यूज़ :

धूम्रपान करने वालों में गंभीर बीमारियों, कोविड से मौत का अधिक खतरा: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि धूम्रपान करने वालों को गंभीर बीमारियों और कोविड-19 से मौत के 40-45 प्रतिशत अधिक खतरे का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष तंबाकू के इस्तेमाल के कारण 13 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि हर्षवर्धन ने ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की और वहां मौजूद सभी लोगों द्वारा तंबाकू से दूर रहने की शपथ ली गई।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के लगातार प्रयासों से तंबाकू के इस्तेमाल की व्यापकता 2009-10 में 34.6 प्रतिशत से घटकर 2016-17 में 28.6 प्रतिशत हो गई है।

मंत्री के हवाले से एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में 13 लाख से अधिक मौतें हर साल तंबाकू के इस्तेमाल के कारण होती हैं, यानी प्रतिदिन 3,500 मौतें होती हैं, जिससे बहुत अधिक सामाजिक-आर्थिक बोझ पड़ता है। इससे होने वाली मौतों और बीमारियों के अलावा, तंबाकू देश के आर्थिक विकास को भी प्रभावित करता है।’’

बयान के अनुसार उन्होंने यह भी बताया कि धूम्रपान करने वालों को गंभीर बीमारियों और कोविड-19 से होने वाली मौत के 40-50 प्रतिशत अधिक खतरे का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में तंबाकू नियंत्रण कानून ‘सिगरेट अधिनियम, 1975’ से पहले का है, जो विज्ञापन में और कार्टन और सिगरेट पैकेज पर वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनियों को प्रदर्शित करना अनिवार्य करता है।’’

उन्होंने सभी सहयोगी संगठनों, मंत्रालय के अधिकारियों, जमीनी कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को अब तक तंबाकू के उपयोग पर अंकुश लगाने में किये गये प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?