लाइव न्यूज़ :

स्मॉग टावर : राय ने कहा, प्राथमिक परिणाम प्रदूषण में 80 प्रतिशत की कमी दर्शाते हैं

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि कनॉट प्लेस में लगाए गए स्मॉग टावर ने पूर्ण क्षमता के साथ काम करना शुरू कर दिया है और प्राथमिक परिणाम प्रदूषण के स्तरों में 80 प्रतिशत की कमी दर्शाते हैं।

राय ने कहा कि बड़े वायु शोधक ने शुक्रवार सुबह पीएम2.5 का स्तर 151 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटाकर 38 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम10 की सांद्रता 165 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटाकर 41 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “प्राथमिक परिणाम प्रदूषण स्तरों में 80 प्रतिशत की कमी का संकेत देते हैं।”

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, आईआईटी-बॉम्बे, एनबीसीसी और टाटा परियोजनाओं से विशेषज्ञों की 16 सदस्यीय टीम का गठन स्मॉग टावर की कार्यप्रणाली की निगरानी के लिए किया गया था।

मंत्री ने कहा, “यह तीन महीनों में अपनी पहली रिपोर्ट सौंपेगी। दो साल के अध्ययन के नतीजों के आधार पर, सरकार ऐसे और टावर स्थापित करने के बारे में फैसला लेगी।”

उन्होंने कहा कि स्मॉग टावर में प्रवेश करने वाली हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की सांद्रता को मापने के लिए ऊपर और नीचे सेंसर लगाए गए हैं।

इस 24 मीटर से अधिक ऊंचे ढांचे का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 अगस्त को किया था।

मिनेसोटा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा विकसित स्मॉग टावर में 40 पंखे और 10,000 फिल्टर हैं, जिसने चीन के जियान में 100 मीटर ऊंचे स्मॉग टॉवर को डिजाइन करने में भी मदद की थी।

स्मॉग टावर ढांचे के चारों ओर एक किलोमीटर के दायरे में लगभग 1,000 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से हवा को शुद्ध कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा