लाइव न्यूज़ :

स्मॉग की समस्या : यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने सरकार को दी यज्ञ कर भगवान इंद्र को खुश करने की सलाह

By भाषा | Updated: November 3, 2019 21:01 IST

देश के उत्तरी भागों में छाये स्मॉग को लेकर व्याप्त चिंता के बीच उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने समस्या से निजात पाने के लिये यज्ञ करके भगवान इंद्र को खुश करने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भराला ने कहा कि वह सनातनधर्मी हैं। वैज्ञानिक से लेकर सैद्धांतिक नजरिये तक की बात करें तो जब भी हमारे सामने कोई मुश्किल आती है तो हम दैवीय समाधान खोजते हैं।उन्होंने कहा कि इस वक्त उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में धुंध छायी है। मेरा मानना है कि भगवान इंद्र को खुश किया जाए। इससे वह बारिश करेंगे और धुंध छंट जाएगी।

परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने सलाह दी है कि स्मॉग यानी धुंध की समस्या से मुक्ति के लिये प्रभावित राज्यों की सरकारों को यज्ञ कराना चाहिये, ताकि इंद्र देवता खुश हो जाएं और पराली दहन के कारण उत्पन्न यह दुश्वारी दूर हो सके।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भराला ने 'भाषा' को बताया कि वह सनातनधर्मी हैं। वैज्ञानिक से लेकर सैद्धांतिक नजरिये तक की बात करें तो जब भी हमारे सामने कोई मुश्किल आती है तो हम दैवीय समाधान खोजते हैं। इस वक्त उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में धुंध छायी है। मेरा मानना है कि भगवान इंद्र को खुश किया जाए। इससे वह बारिश करेंगे और धुंध छंट जाएगी।

उन्होंने कहा कि जो लोग उनकी इस बात का विरोध कर रहे हैं वे हिन्दू धर्म और उसकी संस्कृति को नहीं मानते। वे न तो वैज्ञानिक रास्तों पर और न ही यज्ञ पर भरोसा करते हैं। वर्ष 1991—92 में जब मेरठ और आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हुई थी, तब प्रभावित क्षेत्रों के 40—50 गांवों में यज्ञ किया गया था।

तब यज्ञ सम्पन्न होते ही बारिश होने लगी थी। भराला ने कहा कि पराली जलाना एक पुरानी परम्परा है। इसे लेकर किसानों पर हमला किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भराला का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब लखनऊ में प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी ज्यादा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह