लाइव न्यूज़ :

एसएमडीसी ने ‘‘दिल्ली का पहला’’ जूता बैंक खोला

By भाषा | Updated: February 19, 2021 00:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी जरूरतमंदों की मदद करने और स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसएमडीसी) ने बृहस्पतिवार को 'जूता बैंक' खोला और दावा किया कि यह दिल्ली में इस तरह की पहली पहल है ।

नगर निकाय ने बताया कि एसएमडीसी के पश्चिम जोन के सुभाष नगर क्षेत्र में जूता बैंक का उद्घाटन किया गया।

एसएमडीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘एक खिलौना बैंक और ' प्लास्टिक लाओ-खाद ले जाओ' सुविधाओं के साथ जूता बैंक खोला गया है।’’

एसएमडीसी ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे जरूरतमंदों के लिए पुराने या नए खिलौने, बच्चों और बुजुर्गों के लिए जूते और जरूरतमंदों के लिए स्कूल बैग दान करें।

एसएमडीसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आम तौर पर लोग पुराने खिलौने, स्कूल बैग और जूते कचरे में फेंक देते हैं। हम उन्हें इसके बजाय इन चीजों को बैंक में दान करने के लिए कह रहे हैं, जिनका इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों को देने के लिए किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos