लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक लगवाने वालों के लिए लकी ड्रा में स्मार्ट फोन

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक दिसंबर अहमदाबाद नगर निगम लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक लकी ड्रा योजना लेकर आया है, जिसमें घोषणा की गई है कि दूसरी खुराक ले चुके लोग इस योजना के पात्र होंगे और विजेता को 60,000 रुपये का स्मार्ट फोन दिया जायेगा ।

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि एक से सात दिसंबर के बीच कोविड​​​​-19 निरोधक टीकों की दूसरी खुराक लेने वाले इस योजना के लिए पात्र होंगे और एक विजेता का नाम बाद में लकी ड्रॉ के माध्यम से घोषित किया जाएगा।

गुजरात में नगर निकाय समय-समय पर टीकाकरण के लिए पात्र लोगों को टीकों की दूसरी खुराक लेने के प्रति आकर्षित करने के लिए योजनाएं लेकर आता है ताकि 100 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

एएमसी ने पहले हजारों लाभार्थियों को विशेष रूप से शहर की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को इस मकसद से एक लीटर खाद्य तेल के पैकेट वितरित किए थे।

एएमसी के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक शहर में 78.7 लाख लोगों को टीको की खुराक मिल चुकी है । इनमें से 47.7 लाख पहली खुराक जबकि 31 लाख लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं ।

एएमसी ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने दूसरी खुराक नहीं ली है अथवा एक भी खुराक नहीं ली है, उनके ऊपर उद्यान, चिड़ियाघर और संग्रहालयों जैसे सार्वजनिक स्थानों एवं निजी आवासीय और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं