लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए क्यूआर कोड वाले स्मार्ट कार्ड जल्द

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) के लिए जल्द ही क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट कार्ड जारी करेगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में दी गई।

बयान में कहा गया कि इस कदम का उद्देश्य दिल्ली को ‘‘शासन में नवाचार का केंद्र’’ बनाना है।

बयान के अनुसार, नये ड्राइविंग लाइसेंस में ‘क्विक रिस्पांस’ (क्यूआर) कोड और ‘नीयर फील्ड कम्युनिकेशन’ (एनएफसी) जैसी सुविधाओं के साथ एक उन्नत माइक्रोचिप होगा और नये आरसी में मालिक का नाम सामने की तरफ छपा होगा, जबकि माइक्रोचिप और क्यूआर कोड कार्ड के पीछे होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘कार्डों में पहले अंतर्निहित चिप थी, लेकिन चिप में कोडेड जानकारी को पढ़ने में दिक्कतें थीं, दिल्ली यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की प्रवर्तन इकाइयों के पास आवश्यक संख्या में चिप रीडर मशीनें उपलब्ध नहीं थीं। इसके अलावा, चिप्स को संबंधित राज्यों द्वारा डिजाइन और कार्यान्वित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप चिप को पढ़ने और जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती थी, विशेष रूप से उल्लंघन के मामलों में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू