लाइव न्यूज़ :

भोपाल के पास छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत तीन घायल

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:34 IST

Open in App

भोपाल, 27 मार्च भोपाल के पास शनिवार को एक छोटा विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार पायलट एवं सह पायलट समेत तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गये।

मौके पर पहुंचे गांधीनगर पुलिस थाना प्रभारी अरूण शर्मा ने बताया कि यह विमान भोपाल से गुना जाने के दौरान शनिवार दोपहर को गांधीनगर के पास बड़वाई गांव के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

वहीं, राजाभोज हवाईअड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हादसे के वक्त इसमें तीन लोग सवार थे, जिनमें पायलट, सह पायलट एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि तीनों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विक्रम ने बताया कि यह विमान एक सर्वे में शामिल था और तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

शर्मा ने बताया कि इस हादसे में घायल हुआ तीसरा व्यक्ति उस निजी कंपनी का कर्मचारी था, जिसके सर्वे में यह विमान शामिल था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू