लाइव न्यूज़ :

करगिल में दो बादल फटने से लघु पनबिजली परियोजना को पहुंचा नुकसान

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:50 IST

Open in App

करगिल, 28 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में करगिल के विभिन्न क्षेत्रों में दो बादल फटने से एक लघु पनबिजली परियोजना, लगभग एक दर्जन मकान और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांगरा और खंगराल में मंगलवार शाम बादल फटने से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी), करगिल के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान ने बताया कि करगिल-जांस्कर मार्ग पर सांगरा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां अचानक आई बाढ़ ने लघु पनबिजली परियोजना सहित संपत्ति को बहुत नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘संकू उपमंडल के सांगरा में बादल फटने से संपत्ति को बहुत नुकसान हुआ है। हमने बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी है, जबकि करगिल-जांस्कर सड़क को यातायात के लिए उपयुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं।’’

खान ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम के साथ घटनास्थल गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कल (बृहस्पतिवार) शाम तक करगिल-जांस्कर सड़क पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण नौ मकान और कई हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पाणिघर गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण कुछ मवेशी भी मारे गए।

खान ने बताया कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंगराल गांव में एक और बादल फटा, जिससे कुछ घरों और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि 434 किलोमीटर लंबा राजमार्ग वाहनों के आवागमन के लिए खुला है।

आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि पहला बादल करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर करगिल से करीब 60 किलोमीटर दूर खंगराल गांव में फटा, जबकि दूसरा बादल जांस्कर रोड पर संकू उपमंडल में करगिल से करीब 40 किलोमीटर दूर सांगरा में फटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया