लाइव न्यूज़ :

चीन में निर्मित छोटे ड्रोन मादक पदार्थ लेकर भारत में घुस रहे: बीएसएफ महानिदेशक

By भाषा | Updated: November 30, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि चीन में निर्मित ड्रोन, 95 फीसदी मामलों में मादक पदार्थ लेकर सीमा पार से पंजाब और जम्मू क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है तथा इससे निपटने के लिए तकनीक आधारित समाधान की तलाश की जा रही है। बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बल के प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान से लगती देश की पश्चिमी सीमा पर इस साल अब तक कम से कम 67 ड्रोन देखे गए हैं।

सिंह ने कहा, “अभी हमारे देश में आने वाले ड्रोन की संख्या कम है और यह सभी चीन में निर्मित ड्रोन हैं… यह बहुत उन्नत हैं और कम वजन का भार उठाने वाले हैं… और 95 प्रतिशत मामलों में ये मादक पदार्थ लेकर आते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने सीमा पर एक प्रकार की ड्रोन रोधी प्रणाली लगाई है और वह ठीक काम कर रही है लेकिन हम और अधिक तकनीक का प्रयोग करने की प्रक्रिया में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग