लाइव न्यूज़ :

केरल में छोटे बादल फटने की घटनाओं के कारण अचानक बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: October 17, 2021 21:05 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 अक्टूबर कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) के एक वैज्ञानिक ने रविवार को दावा किया कि केरल के कुछ क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश ने छोटे बादल फटने का संकेत दिया है। इसके चलते जानमाल को नुकसान हुआ।

वायुमंडलीय विज्ञान विभाग (सीयूएसएटी) के वैज्ञानिक एस अभिलाष ने इडुक्की और कोट्टायम जिलों के सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में दो घंटे में 5 सेमी से अधिक बारिश होने का हवाला देते हुए कहा कि यह एक प्रकार कसे छोटे बादल फटने की घटना है।

उन्होंने कहा कि भारत मौसम विभाग की परिभाषा के अनुसार अल्प अवधि के लिये, एक घंटे में 5 से 10 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने को छोटा बादल फटना कहा जाता है।

अभिलाष ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि केरल में पश्चिमी घाट क्षेत्र के उच्च पर्वतीय क्षेत्र भूस्खलन के लिए अतिसंवेदनशील हैं।

उन्होंने कहा कि इडुक्की और कोट्टायम में बादल फटने के चलते अचानक भारी बारिश होने से भूस्खलन और बाढ़ आ गई, जिससे जानमाल को नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह