लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे हिंदी-उर्दू रंगमंच के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता अजहर आलम, कोलकाता में कोरोना से निधन

By अरविंद कुमार | Updated: April 20, 2021 13:37 IST

एस.एम अजहर आलम पिछले कुछ दिनों से कोरोना महामारी से ग्रसित थे और कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके परिवार के सदस्य भी इस बीमारी से ग्रसित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएस.एम अजहर का 50 साल की उम्र में कोलकाता में कोरोना से निधनअजहर आलम दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे, पत्नी और परिवार के अन्य लोग भी कोरोना से ग्रसितपिछले ही महीने अजहर आलम को दिल्ली में प्रतिष्ठित नटरंग सम्मान से सम्मानित किया गया था

हिंदी-उर्दू रंगमंच के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता एस.एम अजहर आलम का मंगलवार सुबह कोरोना से कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया। वह 50 वर्ष के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे।

19 जनवरी 1971 में जन्मे अजहर आलम के परिवार में उनकी रंगकर्मी पत्नी उमा झुनझुनवाला के अलावा एक पुत्र और पुत्री  है। श्रीमती झुंझुनवाल और उनके परिवार के लोग भी कोरोना से ग्रस्त है और अस्पताल में भर्ती है।

कोलकाता के मौलाना आजाद कॉलेज में उर्दू के प्रोफ़ेसर अजहर आलम को गत माह दिल्ली में प्रतिष्ठित नटरंग सम्मान से सम्मानित किया गया था।

नटरंग प्रतिष्ठान की प्रमुख रश्मि बाजपाई और कोलकाता की नीलांबर संस्था के प्रमुख यतीश कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश शर्मा, ओम पारीक, ऋषिकेश सुलभ ज्योतिष जोशी ने अजहर आलम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अजहर ने अपने कैरियर में करीब 50 नाटकों में काम किया था और उर्दू में  सात नाटकों का रूपंतर और लेखन भी किया था। उन्होंने उर्दू थियेटर परंपरा विषय पर पीएचडी की थी तथा 1960 के बाद उर्दू नाटकों के अनुवाद विषय पर पोस्ट डॉक्टोरल भी किया था।

उनके चर्चित नाटकों में 'चेहरे' और 'रूहें' है जिसका मंचन देश के विभिन्न शहरों में हुआ था। उन्होंने देश के विभिन्न शहरों में होने वाले प्रमुख नाट्य महोत्सवों में भी हिस्सा लिया था।

उन्होंने लिटिल थेप्सियन नामक एक नाट्य कंपनी बनाई थी जिसके वे निदेशक थे और अपनी पत्नी उमा झुनझुनवाला के साथ मिलकर कोलकाता में हिंदी रंगमंच को नई पहचान दी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?