लाइव न्यूज़ :

सरकारी जमीन पर स्थित मलिन बस्तियों को विनियमित किया जाएगा: तीरथ

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:52 IST

Open in App

देहरादून, 14 अप्रैल उत्तराखंड सरकार को गरीबों एवं वंचितों के विकास के लिए कृतसंकल्प बताते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को घोषणा की कि सरकारी भूमि पर स्थित मलिन बस्तियों का विनियमितीकरण किया जाएगा ।

भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की 130वीं जयंती पर यहां लोअर तुनवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबा साहेब ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी को अवसर की समानता सुनिश्चित करने के लिए बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए।

गरीब एवं वंचितों के विकास के लिए उत्तराखंड सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर स्थित मलिन बस्तियों का विनियमितिकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के गरीब तथा वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है ।

रावत ने इस मौके पर लोअर तुनवाला में स्थित रविदास भवन एवं डॉ. आम्बेडकर बारात घर की चारदीवारी निर्माण एवं मरम्मत कार्य की भी घोषणा की।

इसके बाद मुख्यमंत्री रावत ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ तुनवाला में दलित कार्यकर्ता राम प्रसाद के घर भोजन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है