लाइव न्यूज़ :

झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को जल्दी से जल्दी फ्लैट आवंटित किए जाएं: केजरीवाल

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों को जल्दी से जल्दी फ्लैट आवंटित किए जाएं।

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे।

केजरीवाल ने कहा, “हमें दिल्ली में हर गरीब व्यक्ति को घर देना है। परियोजना तय समय में पूरी होनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि आर्थिक रूप से कमजोर और झोपड़ी में रहने वालों के लिए निर्मित फ्लैटों का आवंटन जल्दी से जल्दी किया जाए।

वक्तव्य के अनुसार केजरीवाल ने कहा कि इन फ्लैटों के निर्माण के लिए भूमि के आवंटन में आने वाली रुकावटों को दूर किया जाना चाहिए।

पहले हुई बैठकों में निर्णय लिया गया था कि निर्माण परियोजना दो चरणों में पूरी होगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए डीयूएसआईबी की खाली जमीन पर फ्लैट का निर्माण होगा।

वक्तव्य में जानकारी दी गई कि तीन चरणों में कुल 89,400 घरों का निर्माण किया जाएगा।

पहले चरण में 2022 तक 41,400 घरों का निर्माण होगा और दूसरे चरण में 18,000 घर बनाए जाएंगे।

तीसरे चरण में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 30,000 घर बनाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब