लाइव न्यूज़ :

'कोरोना वायरस के चलते देश में मंदी आनी तय', पूर्व PM मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को दिए ये 3 सुझाव

By स्वाति सिंह | Updated: August 10, 2020 14:32 IST

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सरकार को पहली टिप देते हुए कहा कि लोगों की आजीविका सुरक्षित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रयास करना चाहिए लोगों की नौकरियां ना जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश में मंदी आनी तय है। उन्होंने मोदी सरकार को इससे निपटने के लिए तीन स्टेप भी सुझाए हैं।

नई दिल्ली: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश में मंदी आनी तय है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार को इससे निपटने के लिए तीन स्टेप भी सुझाए हैं। इन सुझाव को उन्होंने तुरंत एक्शन लेने को कहा है।

बीबीसी से बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकार को पहली टिप देते हुए कहा कि लोगों की आजीविका सुरक्षित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रयास करना चाहिए लोगों की नौकरियां ना जाएं। इसके साथ ही उन्हें आर्थिक मदद देकर उनके खर्च करने की क्षमता को बनाए रखना चाहिए।

पूर्व PM मनमोहन सिंह ने सुझाए ये 3 कदम

मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को तीन स्टेप सुझाए हैं, जिससे आने वाले सालों में अर्थव्यवस्था को फिर से पहले जैसा बनाया जा सकता है। उनके अनुसार सबसे जरूरी ये है कि सरकार सुनिश्चित करे लोगों के पास रोजमर्रा के खर्च के लिए पैसे हों इसके लिए सरकार उन्हें नकद कैद मुहैया कराए। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकार को दूसरा सुझाव देते हुए कहा कि सरकार को सरकारी क्रेडिट गारंटी कार्यक्रमों के जरिए व्यापार और उद्योगों को पर्याप्त पूंजी उपलब्ध कराना चाहिए। तीसरे सुझाव में डॉ। सिंह ने कहा कि सरकार को फाइनेंशियल सेक्टर में संस्थागत स्वायत्तता और प्रक्रियाओं के जरिए सुधार लाना होगा।

राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर बोला हमला 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी को ‘त्रुटिपूर्ण’ तरीके से लागू करने और लॉकडाउन के फैसले ने देश के आर्थिक ढांचे को “तबाह” कर दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, “नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से वादा किया था कि वह हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने एक सपना बेचा लेकिन हकीकत यह है कि नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से 14 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए।”बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को “रोजगार दो” अभियान की शुरुआत की है।

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह