लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में लगे 'जय श्री किसान' और 'आंदोलनजीवी जिंदाबाद' के नारे

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:32 IST

Open in App

जयपुर, 10 फरवरी राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू हुआ जिस दौरान एक विधायक ने केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में 'जय श्री किसान' और 'आंदोलनजीवी जिंदाबाद' के नारे लगाए।

राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का छठा सत्र बुधवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ और राज्यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण हुआ जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं पहलों पर प्रकाश डाला।

राज्‍यपाल के अभिभाषण के दौरान भादरा से विधायक बलवान पूनियां ने किसान आंदोलन और केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने इन कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए 'काले कानून वापस लो' का पर्चा लहराया और जय श्री किसान तथा आंदोलनजीवी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। नारेबाजी करते हुये पूनियां आसन के सामने आ गए और संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल उनको उनकी सीट तक लेकर गए लेकिन वे नारे लगाते रहे। मंत्री हरीश चौधरी एवं उप सचेतक महेंद्र चौधरी ने भी उनको शां‍त करवाने का प्रयास किया लेकिन पूनियां पूरे अभिभाषण के दौरान नारे लगाते रहे।

वहीं कांग्रेस विधायक इंद्रा मीणा ट्रैक्‍टर से विधानसभा पहुंचीं। उन्‍होने कहा, “मैं देश भर किसानों को यह संदेश देना चाहती हूं कि कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी