दिल्ली में दीवार पर लिखे गए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस ने मिटाया, अलर्ट मोड में प्रशासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 19, 2023 04:59 PM2023-01-19T16:59:50+5:302023-01-19T16:59:50+5:30

दिल्ली के पश्चिम विहार में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारे लिखे गए, फिलहाल पुलिस ने इसे मिटा दिया है।

Slogans Khalistan Zindabad Referendum 2020 written wall in Delhi Paschim Vihar area | दिल्ली में दीवार पर लिखे गए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस ने मिटाया, अलर्ट मोड में प्रशासन

दिल्ली में दीवार पर लिखे गए 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, पुलिस ने मिटाया, अलर्ट मोड में प्रशासन

Highlightsदिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन नारों को हटवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में देश विरोधी गतिविधि होने का मामला सामने आया है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' और 'रेफरेंडम 2020' के नारे लिखे दिखे गए है। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दीवार ने इन नारों को मिटवा दिया है। हालांकि, गणतंत्र दिवस से पहले इस तरह की गतिविधि को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस किसी भी तरह से इस मामले में लापरवाही नहीं बरतना चाहती इसलिए वह मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

मामला सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं- दिल्ली पुलिस 

पश्चिम विहार में दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारों पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने दिल्ली के कुछ इलाकों में देश विरोधी नारे लिखे थे। मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" सुमन नलवा का कहना है कि ये मामला सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नहीं है।  बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दीवार पर लिखे इन नारों को मिटवा दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। 

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

ऐसा पहली बार नहीं है जब खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। पंजाब और हरियाणा में पहले ऐसी कई घटनाएं देखी गई है, जहां खालिस्तानी समर्थकों ने दीवारों पर नारे लिखे हो। पिछले साल 2022 में 8 दिसंबर को हरियाणा के सिरसा जिले में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए थे। ये नारे सिरसा जिले के 6 अलग-अलग जगहों पर लिखे गए थे। इन नारों में ब्राह्मणों के खिलाफ बातें लिखी थी जिसमें सभी ब्राह्मणों को पंजाब-हरियाणा से जाने के लिए धमकी दी थी। 

Web Title: Slogans Khalistan Zindabad Referendum 2020 written wall in Delhi Paschim Vihar area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे