लाइव न्यूज़ :

तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे अन्नाद्रमुक विधायक पर चप्पल फेंकी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 20:00 IST

Open in App

कोयंबटूर, 21 दिसंबर तमिलनाडु में कोयंबटूर जिले के एक गांव में मंगलवार को तालाब का निरीक्षण पहुंचे अन्नाद्रमुक विधायक वी जयरमन की तरफ चप्पल फेंकी गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

पोल्लाची विधानसभा सीट से विधायक और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता जयरमन कोठावड़ी गांव में एक तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे जोकि कई सालों बाद लबालब हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, विधायक भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ वहां विशेष पूजा करने पहुंचे थे और इसी दौरान कुछ द्रमुक कार्यकर्ताओं की तालाब के कई सालों बाद लबालब होने का श्रेय लेने को लेकर अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं से बहस हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की बहस के दौरान विधायक जयरमन की तरफ चप्पल फेंकी गई।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि चप्पल विधायक के लगी या नहीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी विधायक को सुरक्षित अलग जगह ले गए और भीड़ को तितर-बितर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल