लाइव न्यूज़ :

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिसली जुबान तेजस्वी यादव को घोषित किया मुख्यमंत्री!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 27, 2022 21:04 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए जब तेजस्वी यादव का नाम लिया तो उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बता दिया। अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

Open in App
ठळक मुद्देस्वागत के दौरान तेजस्वी यादव का नाम लिया तो नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बता दिया अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादवजबकि तेजस्वी यादव बिहार राज्य के उप मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं

पटना: पशुपालन एवं मत्स्य विभाग बिहार सरकार की ओर से आज पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, जिन्होंने परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बारी-बारी से छात्रों को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र का वितरण किया। 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जुबान अचानक से फिसल गई। उन्होंने मंच पर उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए जब तेजस्वी यादव का नाम लिया तो उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बता दिया। अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। जबकि तेजस्वी बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं। 

नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी नए पदाधिकारी की पोस्टिंग की जा रही है। जल्द ही और नियुक्ति इस विभाग में बड़े पैमाने पर होंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों की संख्या में बहाली होगी। हालांकि नीतीश कुमार इस बार संख्या नहीं बोल सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि रोड मैप के तहत काफी काम किया जा रहा है। लगातार सभी एक्सपर्ट से सलाह लिया गया और इसका असर भी दिखने लगा है। हर विभाग का जहां कहीं भी नियुक्ति करनी है उसे करेंगे। आप देख लीजिएगा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलग-अलग विभागों में नियुक्ति को लेकर काम किया जा रहा है। कई लाख की नियुक्ति होगी। 

नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग यहां आकर बोलते हैं हम तो दिल्ली जाकर ही जवाब दे देते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए