लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में तापमान में मामूली वृद्धि , पहलगाम सबसे ठंडा क्षेत्र

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:07 IST

Open in App

श्रीनगर, 24 नवंबर कश्मीर घाटी में रात को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के साथ ही एक सप्ताह से अधिक समय बाद बुधवार को श्रीनगर में तापमान जमाव बिंदु से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घाटी में पिछले एक सप्ताह से तापमान जमाव बिंदु के नीचे था, जिसके कारण समय से पहले ही यहां मौसम काफी सर्द हो गया।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार की रात तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वहां सोमवार की रात तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस था।

पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि, 25 नवंबर को उत्तर कश्मीर के दूरस्थ इलाकों में बर्फबारी होने की 40 से 50 प्रतिशत संभावना है।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लई कलां' का दौर 21 दिसंबर से शुरू होगा। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos