लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में पिछले तीन साल में अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार के मामलों में ''मामूली वृद्धि''

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:39 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 दिसंबर हरियाणा में पिछले तीन साल में अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार के मामलों में ''मामूली वृद्धि'' हुई, हालांकि, ऐसे मामलों में सजा की दर में गिरावट नहीं हुई है। राज्य विधानसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

सत्तारूढ़ जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक ईश्वर सिंह ने जानना चाहा था कि क्या यह तथ्य है कि राज्य में अनुसूचित जाति के खिलाफ अत्याचार के मामलों में वृद्धि हुई है?

हरियाणा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनवारी लाल ने लिखित जवाब में कहा, '' राज्य में अत्याचार के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में कुल 1,026 जबकि 2019 में 1,129 और 2020 में 1,223 मामले दर्ज किए गए थे।''

मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) नियम, 1995 के तहत पात्र पीड़ितों/उनके परिवार या आश्रितों को आर्थिक राहत प्रदान की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे