लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका टीके के बाद खून का थक्का बनने की दर में मामूली वृद्धि : डेनमार्क, नॉर्वे का अध्ययन

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई डेनमार्क और नॉर्वे में बड़े अध्ययन से पता चला है कि सामान्य आबादी में संभावित दर के मुकाबले ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लेने वाले कुछ लोगों में दिमाग समेत खून की नसों में थक्के बनने की दर मामूली सी बढ़ी हुई पायी गई है।

हालांकि, ‘द बीएमजे’ में बुधवार को प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि इस तरह के दुष्प्रभाव के मामले अपेक्षाकृत बहुत कम हैं।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न डेनमार्क’ और ‘नार्वेजियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के अध्ययनकर्ताओं ने सामान्य आबादी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका के कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने वाले लोगों में खून के थक्के और संबंधित जटिलताओं की तुलना की।

डेनमार्क और नॉर्वे में फरवरी 2021 से 11 मार्च के बीच टीके की पहली खुराक लेने वाले 18-65 उम्र समूह के 280,000 लोगों पर यह विश्लेषण किया गया।

शोधकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य रिकार्ड का इस्तेमाल करते हुए पहली खुराक लेने के 28 दिन के भीतर हृदयाघात, खून का थक्का बनने, रक्तस्राव जैसे दुष्प्रभाव का विश्लेषण किया।

शोधकर्ताओं ने पाया कि एक लाख खुराकों पर 59 लोगों में खून के थक्के पाए गए। दिमाग की नसों में खून का थक्का बनने की दर संभावित से ज्यादा रही। हालांकि, टीम ने पाया कि हृदयाघात का कारण बनने वाले, धमनियों में रक्त के थक्के जमने की दर में कोई वृद्धि नहीं देखी गई।

शोधकर्ताओं ने कहा कि इन मामलों को देखते हुए टीका लेने वालों पर निगरानी बढ़ायी जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर