लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तेज हवा चलने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा चलने से सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया और दृश्यता भी बेहतर हुई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के 349 के मुकाबले कम रहा। वहीं, पड़ोस के फरीदाबाद में एक्यूआई 330, गाजियाबाद में 254, ग्रेटर नोएडा में 202, गुरुग्राम में 310 और नोएडा में 270 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा कि 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पश्चिमी हवाओं से दृश्यता सुधरकर 3,200 मीटर तक हो गई।

उन्होंने कहा कि नवंबर के दौरान अब तक केवल सोमवार का ही दिन रहा जब पालम वेधशाला ने 3,000 मीटर से अधिक की दृश्यता और इतनी तेजा हवा दर्ज की।

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी ''सफर'' ने कहा कि सोमवार को एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में काफी निचले स्तर पर रही। एजेंसी ने इसका श्रेय पराली जलाने की घटनाओं में कमी और तेज हवा को दिया।

सफर के मुताबिक, मंगलवार को भी तेज हवा जारी रहने की उम्मीद है, जिससे वायु गुणवत्ता में (पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा नहीं होने की सूरत में) और अधिक सुधार देखा जा सकता है।

इसने कहा कि सोमवार को चली तेज हवा के मंगलवार को भी बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, बुधवार से हवा की गति मंद पड़ने के पूर्वानुमान के चलते वायु गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

सफर के मुताबिक, सोमवार को पराली जलाने की 909 घटनाओं का दिल्ली के पीएम 2.5 कणों के प्रदूषण में छह फीसदी योगदान रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां