लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तेज हवा चलने से वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा चलने से सोमवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार आया और दृश्यता भी बेहतर हुई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया, जोकि रविवार के 349 के मुकाबले कम रहा। वहीं, पड़ोस के फरीदाबाद में एक्यूआई 330, गाजियाबाद में 254, ग्रेटर नोएडा में 202, गुरुग्राम में 310 और नोएडा में 270 दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा कि 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं पश्चिमी हवाओं से दृश्यता सुधरकर 3,200 मीटर तक हो गई।

उन्होंने कहा कि नवंबर के दौरान अब तक केवल सोमवार का ही दिन रहा जब पालम वेधशाला ने 3,000 मीटर से अधिक की दृश्यता और इतनी तेज हवा दर्ज की।

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एजेंसी ''सफर'' ने कहा कि सोमवार को एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में काफी निचले स्तर पर रही। एजेंसी ने इसका श्रेय पराली जलाने की घटनाओं में कमी और तेज हवा को दिया।

सफर के मुताबिक, मंगलवार को भी तेज हवा जारी रहने की उम्मीद है, जिससे वायु गुणवत्ता में (पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा नहीं होने की सूरत में) और अधिक सुधार देखा जा सकता है।

इसने कहा कि सोमवार को चली तेज हवा के मंगलवार को भी बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, बुधवार से हवा की गति मंद पड़ने के पूर्वानुमान के चलते वायु गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

सफर के मुताबिक, सोमवार को पराली जलाने की 909 घटनाओं का दिल्ली के पीएम 2.5 कणों के प्रदूषण में छह फीसदी योगदान रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

वहीं, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम में सामान्य से मामूली अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि साल के इस मौसम के दौरान सामान्य तापमान है। मौसम विभाग ने मंगलवार को सुबह के समय धुंध जबकि बाकी समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग