लाइव न्यूज़ :

कुछ नेताओं को महिला कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न के बारे में पता होने के आरोपों की जांच करेगा एसकेएम

By भाषा | Updated: May 11, 2021 01:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को कहा कि वह इस आरोपों की जांच करेगा कि उसके कुछ नेताओं को टीकरी बॉर्डर प्रदर्शन स्थल पर एक महिला कार्यकर्ता की कथित यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी थी, जिसकी बाद में हरियाणा के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई।

किसान नेता योगेंद्र यादव ने एक आनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने टेलीविजन पर यह खबरें देखी हैं कि टीकरी बॉर्डर पर कुछ किसान नेताओं को उत्पीड़न के बारे में जानकारी थी और उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। हम वर्तमान में इन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन हम आपको आश्वासन देते हैं कि हम इन आरोपों की जांच करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने उन खबरों को लेकर रविवार को कहा था कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करता है, जिसमें कहा गया था कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न किया गया था।

यादव ने कहा कि किसानों के संगठन को कथित उत्पीड़न के बारे में तब पता चला जब पीड़ित के पिता, जो संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थे, 2 मई को उनसे मिलने आए।

उन्होंने कहा, ‘‘पिता 29 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे और महिला से मिले जिसकी हालत गंभीर थी। महिला ने निधन से पहले उसके बारे में बताया, महिला का 30 अप्रैल को निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र