लाइव न्यूज़ :

सिंघू बार्डर के पास किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर एसकेएम ने केंद्र सरकार, संघ पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सिंघू बार्डर के पास किसानों के एक समूह पर पुलिस के कथित लाठीचार्ज को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के संघ एसकेएम ने एक बयान में आरोप लगाया कि बुधवार को हिंद मजदूर किसान समिति के सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर की ओर बढ़ने से रोका। समिति के सदस्य उत्तर प्रदेश से यहां पहुंचे थे जिसने पहले केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को समर्थन जताया था।

एसकेएम ने कहा कि वे लखबीर सिंह के लिए न्याय मांग रहे हैं जिन्हें सिंघू बॉर्डर पर 15 अक्टूबर को कुछ निहंग सिखों ने मार दिया था।

बयान में आरोप लगाया गया, ‘‘एसकेएम इसे स्पष्ट रूप से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के लिए अड़चन पैदा करने की भाजपा सरकार की एक और कोशिश के तौर पर देखता है। एसकेएम मोर्चा स्थलों पर शांति बाधित करने के भाजपा और आरएसएस के प्रयासों की निंदा करता है।’’

बयान के अनुसार एसकेएम एक बार फिर मांग करता है कि सिंह की हत्या के पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश द्वारा कराई जानी चाहिए। इसमें कहा गया है कि किसान आंदोलन को बदनाम करने और उस पर हमला करने की पूरी साजिश तभी सार्वजनिक होगी।

हिंद मजदूर किसान समिति के किसानों के एक समूह ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें लखबीर सिंह के लिए न्याय की मांग करने के लिए सिंघू बार्डर की ओर जाते समय नरेला इलाके में दिल्ली पुलिस ने रोक लिया और उन पर लाठीचार्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट