लाइव न्यूज़ :

एसकेएम ने लखनऊ में होने वाली किसान महापंचायत 22 नवंबर के लिए टाली

By भाषा | Updated: October 22, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली,22 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखनऊ में 26 अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत प्रतिकूल मौसमी दशाओं और फसल कटाई के मौसम के चलते टालने का फैसला किया है।

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद एसकेएम ने 26 अक्टूबर को लखनऊ में एक किसान महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की थी। इस घटना में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गये थे।

एक किसान संघ के नेता ने कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसकेएम ने प्रतिकूल मौसमी दशाओं और फसल कटाई के मौसम के चलते महापंचायत 22 नवंबर के लिए टालने का बृहस्पतिवार को फैसला किया।

एसकेएम ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के सिलसिले में केद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर तथा दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे होने के मौके पर देश भर में धरना देने का भी आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह