लाइव न्यूज़ :

एसकेएम ने ट्रेड यूनियनों, ट्रांसपोर्टर संघों को 26 मार्च के भारत बंद की योजना बनाने को आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को ट्रेड यूनियनों, ट्रांसपोर्टरों और खुदरा विक्रेताओं के संघों तथा अन्य संगठनों को 26 मार्च के राष्ट्रव्यापी 'भारत बंद' की योजना बनाने के लिए एक बैठक में शामिल होने का न्योता दिया।

केंद्र के नये कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन में एसकेएम, 40 किसान संघों का नेतृत्व कर रहा है।

एसकेएम द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बुधवार को होने वाली इस बैठक का उद्देश्य ‘‘बेहतर’’ तरीके से बंद का आयोजन करने के लिए कई संगठनों से सुझाव लेना है।

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के चार महीने 26 मार्च को पूरे होने वाले है। किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले साल 26 नवंबर को शुरू हुआ था।

एसकेएम ने कहा, ‘‘हम उस दिन (26 मार्च के भारत बंद) को सफल बनाने के लिए आपके पूर्ण सहयोग और एकजुटता की अपेक्षा करते हैं। इसकी बेहतर योजना बनाने के लिए, हम 17 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे हरियाणा में सोनीपत जिले के कुंडली में मालवा हुंदई शोरूम के पास (सिंघू बॉर्डर प्रदर्शन स्थल) एक बैठक आयोजित कर रहे हैं।’’

एसकेएम ने प्रदर्शनकारी किसान संगठनों से राज्य और जिला स्तर पर इस तरह की बैठकें आयोजित करने के लिए भी कहा है।

साथ ही, उसने स्पष्ट किया कि 26 मार्च को 'भारत बंद' के आह्वान के तहत उन क्षेत्रों के लिए ‘‘कोई बंद’’ नहीं होगा, जहां 27 मार्च को चुनाव होने वाले हैं।

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी शुरूआत 27 मार्च से होगी।

किसानों के विरोध प्रदर्शन को 100 दिनों से अधिक हो गए हैं। प्रदर्शनकारी किसान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और रेलवे के निजीकरण का 15 मार्च को विरोध करेंगे और इस दिन को ‘‘कॉर्पोरेट विरोधी दिवस’’ ​​और ‘‘सरकार विरोधी दिवस’’ के रूप में मनाएंगे।

हजारों किसान, जिनमें अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं, दिल्ली की सीमाओं--सिंघू, टिकरी और गाजीपुर--पर डेरा डाले हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसान नये कृषि कानूनों को रद्द करने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू