लाइव न्यूज़ :

महिला प्रदर्शनकारियों की शिकायतों के समाधान के लिए एसकेएम ने बनाई समितियां

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में जारी प्रदर्शन की जगह पर एक महिला के कथित यौन शोषण की पृष्ठभूमि में 40 किसान संघों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला किसानों की शिकायतों और मुद्दों के समाधान के लिए शनिवार को समितियों का गठन किया।

किसान संगठन ने एक बयान में कहा, “दिल्ली की सीमाओं पर सभी प्रदर्शन स्थलों पर स्थापित समितियां शिकायतों का निपटारा करेंगी। टीकरी प्रदर्शन स्थल पर एक महिला कार्यकर्ता के कथित यौन शोषण की घटना सामने आने के कुछ दिन बाद मई में “महिला सुरक्षा समिति” के गठन की घोषणा की गई थी। बाद में उक्त महिला की हरियाणा के एक अस्पताल में कोविड-19 से मौत हो गई थी।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, “सभी प्रदर्शन स्थलों पर शिकायतों के समाधान और उत्पीड़न को रोकने के लिए समितियां बनाई गई हैं…--- 9818119954 इस नंबर पर शिकायत की जा सकती है।” बयान में कहा गया कि एसकेएम महिला प्रदर्शनकारियों के अधिकारों का सम्मान करता है और हर तरह से उनकी सुरक्षा करना चाहता है तथा इस आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी का स्वागत करता है।

किसान संगठन देशभर में 26 जून को आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर अपनी मांग को लेकर राजभवनों के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर