लाइव न्यूज़ :

एसकेएम ने लोगों से प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसानों के सम्मान में दीया जलाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नवंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सभी नागरिकों के साथ-साथ अपने घटकों से दिवाली पर किसान आंदोलन में मारे गए कृषकों के नाम पर एक मिट्टी का दीया जलाने का बुधवार को आह्वान किया।

एसकेएम ने दिवाली की पूर्व संध्या पर एक बयान में कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के लिए जश्न मनाने का समय तब आएगा जब केंद्र सरकार उनकी मांगों को मान लेगी।

उसने कहा कि केंद्र सरकार के ‘जिद्दी, अलोकतांत्रिक और विवेकहीन’ रवैये की वजह से आंदोलन में अबतक करीब 700 किसानों की मौत हो चुकी है। बयान के मुताबिक, “ संयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन के अपने घटकों और नागरिकों से आह्वान करता है कि किसानों के अधिकार और आजीविका के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले किसानों के सम्मान में दिवाली पर एक दीया जलाएं।”

एसकेएम ने लोगों को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ दिवाली मनाने के लिए आमंत्रित भी किया। सैकड़ों किसान 26 नवंबर 2020 से केंद्र सरकार के तीन कानूनों --कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार अधिनियम 2020 तथा आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम 2020 को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की तीन सीमाओं--टीकरी, सिंघू और गाज़ीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए