लाइव न्यूज़ :

एसकेएम ने अपनी मांगों को लेकर 26 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर और किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का शुक्रवार को आह्वान किया।

किसान संघों के एक संयुक्त मंच एसकेएम ने एक बयान में केंद्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने, किसानों और सभी कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, और अजय मिश्रा की बर्खास्तगी तथा गिरफ्तार किये जाने संबंधी उनकी ‘‘वैध मांगों’’ को पूरा करने की मांग की।

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं - सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर डेरा डाले हुए हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘एसकेएम ने अब सभी घटकों से 26 अक्टूबर को देशव्यापी विरोध के साथ, अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को तेज करने का आह्वान किया है।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘उस दिन पूर्वान्ह्र 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच धरना और मार्च होगा।’’

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए आठ लोगों में से चार किसान थे, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने कथित तौर पर टक्कर मार दी थी। अन्य मृतकों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और उनका चालक शामिल हैं।

किसानों ने दावा किया है कि अजय मिश्रा का बेटा आशीष एक वाहन में था। हालांकि इस आरोप का आशीष और उनके पिता ने खंडन किया है। आशीष मिश्रा को इस मामले में नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

एसकेएम ने लखनऊ में होने वाली अपनी महापंचायत को स्थगित करने का भी फैसला किया, जो पहले 26 अक्टूबर से 22 नवंबर तक होने वाली थी।

बयान में, मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय सिख संगठन (जसबीर सिंह विर्क के नेतृत्व वाला) कभी भी एसकेएम का हिस्सा नहीं रहा है और न ही रहेगा।

एसकेएम ने इस महीने की शुरुआत में सिंघू बॉर्डर पर कथित बेअदबी और हत्या मामले की उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से गहन जांच की मांग दोहराई।

दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास कुंडली में एक किसान विरोध स्थल पर हाल में एक व्यक्ति का हाथ कटा हुआ पाया गया था जबकि उसे बैरिकेड से बांध दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान