लाइव न्यूज़ :

एसकेएम ने भाजपा सांसदों, सहयोगी दलों के नेताओं से किसान आंदोलन का समर्थन करने को कहा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को भाजपा सांसदों और उसके सहयोगी दलों के नेताओं से किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

मोर्चा ने इस बात का भी जिक्र किया कि वे भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं का ‘‘शांतिपूर्ण सामाजिक बहिष्कार’’ जारी रखेंगे।

एसकेएम के एक बयान के मुताबिक, ‘‘हम भाजपा सांसदों और उसके सहयोगी दलों से तथा अन्य निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से किसान आंदोलन का समर्थन करने का अनुरोध करते हैं। एसकेएम इन नेताओं से अपील करता है कि वे अपने पदों से इस्तीफा देने सहित किसी भी रूप में आंदोलन का समर्थन कर सकते हैं।’’

मोर्चा ने दावा किया कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को बृहस्पतिवार को हिसार के अपने दौरे के क्रम में किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।

बयान में कहा गया है, ‘‘किसानों ने किसान-विरोधी दुष्यंत चौटाला के हेलीकॉप्टर को उड़ने नहीं दिया।’’

चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की गठबंधन साझेदार है। जजपा को केंद्र के नये कृषि कानूनों का समर्थन करने को लेकर पिछले कुछ महीनों में प्रदर्शनकारी किसानों के बार-बार विरोध का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में भी किसानों ने डाबली टोल प्लाजा पर पीलीबंगन विधायक धर्मेंद्र सिंह का घेराव किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘वोट मांगते वक्त वे किसानों और अन्य लोगों से मीठी-मीठी बातें करते हैं, लेकिन आज जब किसान संघर्ष कर रहे हैं, वह (सिंह) उनके खिलाफ खड़े हैं।’’

इसमें कहा गया है कि पंजाब से 32 किसान संघों और एसकेएम ने किसान आंदोलन को तेज करने के लिए लक्खा सिधाना और संबद्ध युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

सिधाना का नाम दिल्ली पुलिस की उस प्राथमिकी में शामिल है, जो गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के सिलसिले में दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल